Uttar Pradesh News: प्रयागराज में गर्भ का सौदा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिगों को झांसा देकर निकलवाए जाते थे एग

आईवीएफ सेंटर के नाम पर बड़ा खेल, पांच गिरफ्तार; कई सफेदपोशों की भूमिका की जांच

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गर्भ का सौदा करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है, जो जरूरतमंद और नाबालिग लड़कियों को झांसा देकर आईवीएफ सेंटर ले जाता था और गैरकानूनी तरीके से उनके एग निकलवाता था। फाफामऊ की एक लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, फाफामऊ इलाके में एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी सहेली ने पैसों का लालच देकर इस रैकेट के संपर्क में लाया। बेहतर मोबाइल खरीदने की चाह में लड़की को 10 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया और फिर उसे आईवीएफ सेंटर ले जाकर उसका एग निकलवा लिया गया। जब इसकी जानकारी लड़की की मां को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

फर्जी दस्तावेज बनाकर किया गया अपराध

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की का फर्जी आधार कार्ड बनवाया और उसे विवाहित दिखाने के लिए नकली कागजात तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर आईवीएफ सेंटर में अवैध प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने लड़की की सहेली पलक, उसकी मां रिंकी, सीमा भारतीया, उसके बेटे हिमांशु भारतीया और आईवीएफ सेंटर की एजेंट कल्पना भारतीया को गिरफ्तार किया है।

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

, डीसीपी गंगापार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह पहले भी दर्जनों लड़कियों और महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुका है। गिरोह का नेटवर्क पूरे शहर में फैला हुआ है और जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालच देकर शिकार बनाया जाता था।

सफेदपोशों की भूमिका की जांच

पुलिस ने संबंधित आईवीएफ सेंटर से सभी एजेंटों और एग डोनेशन से जुड़े रिकॉर्ड की सूची मांगी है। कई मामलों में कुछ सफेदपोश लोगों की संलिप्तता के संकेत भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि यह मामला न सिर्फ कानून, बल्कि मानव गरिमा और महिलाओं के अधिकारों पर गंभीर हमला है। जांच पूरी होने के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, उत्तर प्रदेश 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083620
Users Today : 14
Users Yesterday : 28