खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस-DIU की संयुक्त कार्रवाई, बाइक व मोबाइल भी जब्त
खगड़िया। नशामुक्त अभियान के तहत चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस एवं डीआईयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के रैक पॉइंट के पास से दो अंतरजिला मादक पदार्थ तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त यामहा मोटरसाइकिल (BR33T7303) और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र निवासी मिठु कुमार और फिरोज आलम के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर स्मैक की खेप लेकर स्टेशन की ओर आ रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वाहन जांच के क्रम में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। इस संबंध में चित्रगुप्तनगर थाना में कांड संख्या 24/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज, यानी आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है। इस सफल छापेमारी में चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष चन्द्रकांत कुमार के साथ डीआईयू और एसओजी-03 पटना की टीम शामिल रही।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 365








Users Today : 14
Users Yesterday : 28