पूर्णिया में रियल एस्टेट कंपनी पैनोरमा ग्रुप पर आयकर की बड़ी कार्रवाई, आठ ठिकानों पर छापेमारी

400–500 करोड़ की वित्तीय अनियमितता की जांच

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया शहर की चर्चित रियल एस्टेट कंपनी पैनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक साथ आठ ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में कंपनी के मुख्य कार्यालय, अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स, हाउसिंग कॉलोनियां, निदेशक का आवास और उनके ससुराल तक शामिल हैं। आयकर विभाग की इस दबिश से शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।

जिला स्कूल रोड स्थित पैनोरमा ग्रुप के मुख्य कार्यालय के अलावा बिलोरी और गुलाब बाग बायपास क्षेत्र में बने अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। साथ ही कंपनी के निदेशक संजीव मिश्रा के छातापुर स्थित आवास और उनके ससुराल में भी आयकर टीम ने छानबीन की। सूत्रों के अनुसार कंपनी के लेन-देन में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी की आशंका है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक 400 से 500 करोड़ रुपये तक की अनियमितता की जांच की जा रही है, हालांकि इस संबंध में आयकर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच के दायरे में कंपनी के निवेश, संपत्ति लेन-देन और नकद लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज शामिल हैं।

पैनोरमा ग्रुप पर लंबे समय से निवेशकों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आरोप है कि कंपनी ने सैकड़ों निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूले और एक ही फ्लैट या मकान को कई बार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। कई मामलों में लोगों को मकान दिखाकर पैसे लिए गए, लेकिन बाद में वही संपत्ति अन्य व्यक्तियों को भी बेच दी गई।

स्थानीय स्तर पर व्यवसायियों, डॉक्टरों और अन्य निवेशकों के सामने न आने के कारण मामला अब तक दबा रहा। हालांकि आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रकरण पर से पर्दा उठता दिख रहा है। जांच आगे बढ़ने के साथ और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के आधिकारिक बयान के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079905
Users Today : 28
Users Yesterday : 24