Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

मगध विश्वविद्यालय को मिला फिर अनुभवी नेतृत्व, प्रो. शशि प्रताप शाही दोबारा बने कुलपति

गया जी। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के वर्तमान कुलपति के कुलपति को एक बार फिर विश्वविद्यालय की कमान सौंपी गई है। उनके सफल कार्यकाल और प्रभावी प्रशासन को देखते हुए बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 की धारा 13(2) के अंतर्गत उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 14 फरवरी को समाप्त हो रहा था, जिसे विस्तार देते हुए 15 फरवरी से पुनः कुलपति के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की स्वीकृति दी गई है।

अपने कार्यकाल के दौरान प्रो. शशि प्रताप शाही ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई। परीक्षाओं के सुचारू संचालन, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, विभिन्न डिग्री पाठ्यक्रमों के सफल संचालन और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। उनके नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक पारदर्शिता के क्षेत्र में नई पहचान बनाई।

कार्यकाल विस्तार की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों में कुलसचिव विनोद कुमार, प्रो. संजय कुमार तिवारी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सहित कई शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री , बिहार सरकार के मंत्री , सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विश्वविद्यालय समुदाय को उम्मीद है कि प्रो. शशि प्रताप शाही के नेतृत्व में मगध विश्वविद्यालय आगे भी शैक्षणिक उत्कृष्टता और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में निरंतर प्रगति करता रहेगा।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082077
Users Today : 10
Users Yesterday : 62