बारात जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौके पर मौत

महादेवा गांव के पास देर रात हुआ हादसा, वाहन के उड़े परखच्चे; चालक फरार

पूर्वी चंपारण। जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाका–घोड़ासहन मुख्य पथ पर महादेवा गांव के समीप मंगलवार देर रात भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बारात में शामिल होने जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और वह करीब 20 मीटर दूर जा गिरा।

हादसे में स्कॉर्पियो सवार राजपुर थाना क्षेत्र निवासी विनोद प्रसाद (55), उनके चचेरे भाई अनिल प्रसाद (35) और उपमुखिया गजेंद्र दास (40) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के निवासी थे और बारात में शामिल होने के लिए राजेपुर से घोड़ासहन जा रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद प्रसाद के पुत्र की शादी घोड़ासहन के एक मैरेज हॉल में थी।

परिजनों के अनुसार, महादेवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी को साइड देने के प्रयास में स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पेड़ से जा टकराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो हवा में उछलकर दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चालक का एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई, लेकिन घटना के बाद से वह लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। सूचना मिलते ही घोड़ासहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पूर्वी चंपारण 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083634
Users Today : 28
Users Yesterday : 28