करोड़ों की लागत से बन रहे प्रखंड-सह-अंचल भवन का डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण

सारा असरफ की दो टूक चेतावनी – गुणवत्ता में कमी या देरी बर्दाश्त नहीं

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज मुख्यालय में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्रखंड-सह-अंचल भवन का उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सारा असरफ ने निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीडीसी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि वे स्वयं स्थल पर उपस्थित होकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की विस्तृत जांच करें और आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही बीडीओ अभिनव कुमार को प्रतिदिन निर्माण कार्य की प्रगति की तस्वीरें संबंधित ग्रुप में साझा करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के क्रम में डीडीसी सारा असरफ ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की बारीकी से जांच की। उन्होंने भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रहे विभिन्न मटेरियल का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। प्रथम दृष्टया सामग्री संतोषजनक पाई गई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

डीडीसी ने कहा कि यह भवन आम जनता की सुविधा के लिए बनाया जा रहा है, इसलिए निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने दोहराया कि निर्माण में देरी या किसी भी प्रकार की कोताही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083630
Users Today : 24
Users Yesterday : 28