‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के दो साल पूरे, 26 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले—स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ता देश, सूर्य की कृपा से रोशन हर घर

नई दिल्ली। ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ को आज दो वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं और यह योजना भी उसी ऊर्जा से प्रेरित होकर देश को रोशन कर रही है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि “भगवान सूर्य हम सबके जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। आज के दिन शुरू हुई ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ भी उन्हीं से रोशन है। यह देशवासियों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित कर रही है।”

13 फरवरी 2024 को शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। दिसंबर 2025 तक इस योजना के तहत 26 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के शुभारंभ के बाद से देशभर में कुल 20,85,514 रूफटॉप सोलर (आरटीएस) सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे 26,14,446 परिवारों को सीधा फायदा मिला है।

यह एक मांग-आधारित योजना है, जिसके तहत देश के सभी आवासीय उपभोक्ता, जिनके पास स्थानीय डिस्कॉम से ग्रिड से जुड़ा बिजली कनेक्शन है, राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन कर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकते हैं। सरकार द्वारा केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) के रूप में दिसंबर 2025 तक 14,771.82 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

सरकार का दावा है कि यह योजना न केवल बिजली बिल में राहत दे रही है, बल्कि देश को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ा रही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083630
Users Today : 24
Users Yesterday : 28