दिल्ली में बदला प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, ‘सेवा तीर्थ’ से होगा अब संचालन

पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे हाईटेक कार्यालय परिसर का उद्घाटन, कई मंत्रालय एक ही कैंपस में होंगे समेकित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग डेढ़ बजे नए हाईटेक कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके बाद वे सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ परिसर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

नए ‘सेवा तीर्थ’ भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी स्थापित किए गए हैं, जो अब तक अलग-अलग स्थानों से संचालित हो रहे थे। वहीं कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कॉर्पोरेट कार्य, शिक्षा, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय सहित कई प्रमुख मंत्रालयों को स्थान दिया गया है।

दशकों से सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में फैले विभिन्न पुराने और खंडित भवनों में संचालित हो रहे सरकारी कार्यालयों के कारण समन्वय, संचालन और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियां सामने आती रही हैं। नए आधुनिक परिसर में प्रशासनिक कार्यों को एकीकृत कर इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया है, जिससे कार्यकुशलता और समन्वय में सुधार होगा।

दोनों भवन परिसरों को डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय प्रणाली, सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र और केंद्रीकृत स्वागत सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। 4-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुसार डिजाइन किए गए इन भवनों में नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली, जल संरक्षण उपाय, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और उच्च-प्रदर्शन वाली संरचनाएं शामिल हैं, जिससे पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा और परिचालन दक्षता बढ़ेगी।

इसके अलावा, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, अत्याधुनिक निगरानी नेटवर्क और उन्नत आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना जैसी व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे अधिकारियों और आगंतुकों के लिए सुरक्षित और सुलभ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, डेस्क

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083630
Users Today : 24
Users Yesterday : 28