परबत्ता प्रखंड में कमीशन विवाद : प्रमुख ने बीडीओ पर 18% कमीशन मांगने का लगाया आरोप, वायरल वीडियो से बढ़ी सियासी गर्माहट

परबत्ता (खगड़िया)। परबत्ता प्रखंड में पंचायत समिति योजनाओं के भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है। परबत्ता प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने बीडीओ संतोष कुमार पंडित पर 18 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बीडीओ कथित तौर पर गुस्से में यह कहते सुनाई दे रहे हैं—“पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए, जिसको कहना है कह दीजिए।” हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वीडियो में दिख रहा स्थान परबत्ता आईटी भवन स्थित ऑपरेटर कक्ष के पास का बताया जा रहा है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद एक जनप्रतिनिधि और एक प्रशासनिक अधिकारी आमने-सामने आ गए हैं।

प्रखंड प्रमुख रीता कुमारी का कहना है कि पंचायत समिति की योजनाओं के तहत कोलवारा गांव एवं नवटोलिया में पोखर निर्माण तथा भोरकाठ में पेवर ब्लॉक का कार्य आठ माह पूर्व ही पूर्ण हो चुका है। उनके अनुसार, 60 प्रतिशत राशि का भुगतान हो चुका है, जबकि शेष 40 प्रतिशत का भुगतान लंबित है। प्रमुख का आरोप है कि बीडीओ भुगतान के बदले 18 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं और बार-बार धमकी भरे लहजे में बात करते हैं। उन्होंने बीडीओ पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है तथा मुख्यमंत्री से शिकायत और महिला आयोग जाने की बात कही है।

दूसरी ओर बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित योजनाओं की जांच पूरी होने तक भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने उल्टा आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख भुगतान को लेकर अनावश्यक दबाव बना रही हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

इस पूरे मामले पर गोगरी एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि वे फिलहाल फार्मर रजिस्ट्री कार्य में व्यस्त हैं, लेकिन मामले की जांच की जाएगी। वायरल वीडियो के बाद आमजन में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081662
Users Today : 5
Users Yesterday : 52