गया के उद्योग परिदृश्य को बदलने को प्रतिबद्ध एमएसएमई मंत्रालय : जीतन राम मांझी

मार्केटिंग सपोर्ट पर राष्ट्रीय कार्यशाला में 500 से अधिक उद्यमियों की भागीदारी

गया। ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय विशेष रूप से गया जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए सतत प्रयासरत है। वे कृषि विज्ञान केंद्र, मानपुर में आयोजित ‘मार्केटिंग सपोर्ट’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना (भारत सरकार) द्वारा किया गया, जिसमें गया जिले की लगभग 500 एमएसएमई इकाइयों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक राकेश कुमार चौधरी (एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना) ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों के स्वागत के साथ की। उन्होंने पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी को सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए मील का पत्थर बताया। बिहार सरकार के निदेशक अमन समीर ने राज्य सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए उद्यमियों से अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। ऑर्डनेंस फैक्ट्री, नालंदा के प्रतिनिधि मोहन कुमार ने खरीद प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी साझा की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित (स्पीकर, बिहार विधानसभा) तथा विधायक वीरेंद्र सिंह ने उद्यमियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और सुझाव देने की अपील की। मुख्य अतिथि जीतन राम मांझी ने कहा कि गया जिले में टेक्नोलॉजी सेंटर, एक्सटेंशन सेंटर, एससी-एसटी हब एवं कोयर बोर्ड कार्यालय स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने उद्यमियों से 25% आरक्षित पब्लिक प्रोक्योरमेंट हिस्सेदारी (जिसमें 4% एससी एवं 3% महिला उद्यमियों के लिए आरक्षित) का लाभ उठाने का आग्रह किया।

तकनीकी सत्र में के प्रो. अमरेश कुमार ने आधुनिक मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और ब्रांड प्रमोशन पर प्रकाश डाला। जेम पोर्टल, बैंक ऋण सुविधा, निर्यात संभावनाएं, ट्रेडमार्क और उद्यम पंजीकरण से संबंधित विभिन्न विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी। एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना के अधिकारियों ने मार्केटिंग सपोर्ट, इन्क्यूबेशन स्कीम, जेड सर्टिफिकेशन एवं व्यय प्रतिपूर्ति योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में संजीव आजाद (सहायक निदेशक, एमएसएमई विकास कार्यालय, पटना) ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में उद्यमियों की सहभागिता से गया के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083794
Users Today : 2
Users Yesterday : 17