बेलदौर–पचौत सड़क पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षिका घायल

स्कूल जाते समय बिगड़ा संतुलन, पीएचसी में उपचार के बाद मिली छुट्टी

खगड़िया। बेलदौर–पचौत सड़क पर शुक्रवार को स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से उस पर सवार एक शिक्षिका घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार दिघौन पंचायत स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका रंजना कुमारी यादव बेलदौर से अपने स्कूल की ओर स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान पचौत पुनर्वास के निकट किसी कारणवश स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं।

घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोहर कुमार पीएचसी पहुंचे और घायल शिक्षिका का कुशलक्षेम जाना। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083588
Users Today : 10
Users Yesterday : 25