भूकंप मॉक ड्रिल को लेकर डीएम की अहम समीक्षा बैठक, 26 फरवरी को एनडीएमए के अभ्यास से पहले समन्वय व संसाधन तैयारी पर जोर

सुपौल। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली द्वारा 26 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले भूकंप परिदृश्य मॉक अभ्यास की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संभावित भूकंप की स्थिति में त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर मोहम्मद तारिक अनवर (अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन), सच्चिदानंद सुमन (अपर समाहर्ता), मनोहर कुमार साहु (अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल), अमित कुमार (अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी), 9वीं वाहिनी थुमहा कैम्प पिपरा के उप कमांडेंट/टीम लीडर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान एनडीआरएफ की ओर से आए प्रशिक्षक ने भूकंप से बचाव, राहत एवं रेस्क्यू ऑपरेशन से संबंधित विस्तृत पीपीटी प्रस्तुति दी। इसमें आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा कार्य-योजना की जानकारी साझा की गई।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि 26 फरवरी को प्रस्तावित मॉक ड्रिल के सफल संचालन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083588
Users Today : 10
Users Yesterday : 25