सुखासन वार्ड-06 में घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मधेपुरा। सदर थाना क्षेत्र के सुखासन वार्ड संख्या-06 में गुरुवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़ित राजकमल सिंह ने बताया कि मध्यरात्रि करीब 12 बजे के बाद चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस आए और अंदर रखे कीमती सामान को निशाना बनाया। बदमाश सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें अंगूठी, चेन, कान की बाली और पायल शामिल हैं, अपने साथ ले गए। इसके अलावा दुकान निर्माण के लिए घर में रखी 60 से 70 हजार रुपये नकद राशि भी चोरी कर ली गई। कुछ महंगे कपड़े भी गायब हैं। पीड़ित के अनुसार कुल मिलाकर 8 से 9 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सदर थाना अध्यक्ष बिमलेंदु ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
रिपोर्ट: सुभाष अग्रवाल , दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 9
Users Yesterday : 25