बच्चा चोरी की अफवाह में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला गिरफ्तार

रजौली थाना क्षेत्र में हंगामा, पुलिस ने भीड़ से सुरक्षित निकाल कर भेजा जेल

नवादा। जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत घासयादी मोहल्ले में बच्चा चोरी की अफवाह के बीच शनिवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने उक्त महिला को बच्चा चोर बताते हुए आपात सेवा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना ले आई। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह क्षेत्र में इधर-उधर भटक रही थी। संदेह के आधार पर स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर करार दे दिया।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस उसे चिकित्सीय जांच के लिए अनुमंडल अस्पताल लेकर गई। अस्पताल परिसर में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग जमा हो गए। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया और महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला और संरक्षण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा महिला की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है।

थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। उन्होंने कहा कि अफवाहों से सामाजिक तनाव बढ़ता है और निर्दोष लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिना सत्यापन के किसी को दोषी ठहराना दंडनीय अपराध है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083556
Users Today : 3
Users Yesterday : 24