शंकरपुर में भीषण अग्निकांड: गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बकरियां जलीं; लाखों की संपत्ति स्वाहा

मधेपुरा। जिले के शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात एक दर्दनाक अग्निकांड में गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के गिद्दा पंचायत अंतर्गत कजरा कामत वार्ड संख्या 10 की है, जहां रात करीब 11 बजे अचानक भीषण आग लग गई।

बताया जा रहा है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। उस समय गृहस्वामी मो. इस्लाम का परिवार गहरी नींद में था। फूस और लार-पतवार से बने घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर चपेट में आ गया।

अग्निकांड में चार बकरियां और उनके बच्चे (नेमने) सहित करीब आधा दर्जन पालतू पशु झुलसकर मर गए। पशुओं की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। घर में रखा रूई धुनने वाला लाखों रुपये का मशीन, कपड़े, बर्तन, बिछावन, अनाज और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। परिवार की वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही पलों में खत्म हो गई।

आग की ऊंची लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी, मोटर व अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था।

गृहस्वामी मो. इस्लाम ने बताया कि हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, पर तब तक सब कुछ समाप्त हो चुका था। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है।

पीड़ित परिवार ने अंचलाधिकारी राहुल कुमार से शीघ्र सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

रिपोर्ट: सुभाष अग्रवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081014
Users Today : 17
Users Yesterday : 55