जदयू के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष पद पर मायाराम मंडल निर्विरोध निर्वाचित

आपसी सहमति से अन्य प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

खगड़िया जिले में जनता दल (यूनाइटेड) के गोगरी प्रखंड अध्यक्ष पद पर मायाराम मंडल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया रविवार को जमालपुर कुर्मी टोला स्थित सामुदायिक भवन में शांतिपूर्ण माहौल में शाम चार बजे तक संपन्न हुई।

निर्धारित समय के भीतर मायाराम मंडल के साथ डॉ. कौशल कुमार रवि और अशोक पंत ने भी नामांकन दाखिल किया था। हालांकि बाद में आपसी सहमति बनने पर डॉ. रवि और अशोक पंत ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे मायाराम मंडल एकमात्र प्रत्याशी रह गए।

निर्वाची पदाधिकारी सुनील चौरसिया और पर्यवेक्षक दीपक सिन्हा ने मायाराम मंडल को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर बबलू कुमार मंडल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह लगातार दूसरी बार है जब मायाराम मंडल निर्विरोध चुने गए हैं। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका | खगड़िया

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083624
Users Today : 18
Users Yesterday : 28