सीपीआईएम जिला कमिटी की बैठक संपन्न, 24 मार्च की दिल्ली रैली की तैयारी तेज

10 मार्च तक ब्रांच बैठक पूरी करने और 22 मार्च को राज्यरानी एक्सप्रेस से प्रस्थान का निर्णय

खगड़िया में सीपीआईएम जिला कमिटी की बैठक रविवार को जिला कार्यालय में राज्य सचिवमंडल सदस्य संजय कुमार की उपस्थिति तथा शिवजी महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 12 फरवरी 2026 को आयोजित आम हड़ताल में साथियों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्य रिपोर्ट के दौरान नवीकरण कार्य के एक हिस्से के पूरा होने की जानकारी दी गई, लेकिन ब्रांच बैठकों की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की गई। निर्णय लिया गया कि हर हाल में 10 मार्च 2026 तक सभी डीसीएम ब्रांच बैठकों का कार्य पूरा करें। साथ ही 28 मार्च 2026 तक सभी लोकल कमिटियों (एलसी) द्वारा पूरा हिसाब, अधकट्टी और चेकअप चार्ट एक साथ जिला केंद्र में जमा करने पर ही उसे स्वीकार किया जाएगा।

बैठक में 24 मार्च 2026 को प्रस्तावित दिल्ली रैली की सफलता के लिए जिला कमिटी द्वारा बनाई गई योजना को गंभीरता से लागू करने पर बल दिया गया। तय किया गया कि सभी लोकल कमिटियां अपने-अपने कोटे के अनुसार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें।

दिल्ली रैली के लिए खगड़िया का जत्था 22 मार्च 2026 को राज्यरानी एक्सप्रेस से प्रस्थान करेगा। सभी एलसी सचिवों एवं डीसीएम को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से जत्था लेकर हर हाल में मानसी या खगड़िया स्टेशन से ट्रेन पकड़ने की गारंटी करें।

बैठक में जिला सचिव सुरेन्द्र प्रसाद, सुरेन्द्र पासवान, रामविनय सिंह, कुंदन मेहता, नवीन चौधरी, नीतू देवी, ओमप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद सिंह, भीम साह, अमीर कुमार, तेजनारायण गुप्ता, राजगीर सिंह, अमर कुमार, सुरेन्द्र सिंह, मिथलेश केशरी, मुकेश कुमार, अजहर अंजुम, संजीव कुमार, मंजीत कुमार, मंजू देवी, माला देवी, अनिल वर्मा, श्रवण साह और अमरेन्द्र कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका | खगड़िया

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081014
Users Today : 17
Users Yesterday : 55