बारात जा रही बाइक गड्ढे में पलटी, युवक की मौत

मुंगेर-हरिनमार सड़क हादसे में दो गंभीर घायल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से सटे मुंगेर-हरिनमार सड़क पर बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी स्व. देवनंदन राम के 30 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झिकटिया गांव से एक बरात सीमावर्ती मुंगेर जिले के हरिनमार गांव जा रही थी। उसी बरात में शामिल होने के लिए तीन युवक एक बाइक से जा रहे थे। गोगरी थाना सीमा से सटे हरिनमार जाने वाली सड़क पर किनारे बने गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रणवीर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रणवीर कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार और श्याम कुमार की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दुर्घटना मुंगेर जिले के हरिनमार थाना क्षेत्र में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083563
Users Today : 10
Users Yesterday : 24