2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को खेले जाएंगे रंग

3 मार्च को चंद्र ग्रहण व सूतक के कारण नहीं होगी रंगों की होली, आचार्य डॉ. शुभम सावर्ण ने दी जानकारी

खगड़िया। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 2 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 4 मार्च बुधवार को रंगों की होली मनाई जाएगी। 3 मार्च मंगलवार को चंद्र ग्रहण एवं सूतक के कारण उस दिन रंगों की होली नहीं खेली जाएगी। यह जानकारी आचार्य डॉ. शुभम सावर्ण ने दी।

उन्होंने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भद्र मुख का त्याग करते हुए रात्रि 1:25 बजे से 2:35 बजे तक रहेगा। वहीं भद्रा समाप्ति के बाद 3 मार्च को सूर्योदय से पूर्व प्रातः 5:10 बजे से 6:14 बजे तक भी होलिका दहन किया जा सकता है। दोनों ही मत शास्त्रसम्मत माने गए हैं।

आचार्य के अनुसार 3 मार्च को संध्या 5:50 बजे से चंद्र ग्रहण आरंभ होगा और 6:46 बजे के बाद समाप्ति होगी। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण पूर्व फाल्गुन नक्षत्र एवं सिंह राशि में लगेगा। इस दिन नव पंचम योग, लक्ष्मी नारायण योग तथा पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जो सुख-समृद्धि के संकेत माने जा रहे हैं।

धर्मशास्त्र के अनुसार ग्रहण के आरंभ में स्नान, मध्यकाल में होम एवं देव मंत्रों का जप तथा समाप्ति के बाद स्नान-दान करना उत्तम माना गया है। मार्कंडेय पुराण के अनुसार यदि संध्या काल में ग्रहण हो तो अपराह्न में भोजन नहीं करना चाहिए। हालांकि यह नियम अस्वस्थ, वृद्ध एवं छोटे बच्चों पर लागू नहीं होता।

ग्रहण काल में भोजन, शयन, गाय दुहना, वृक्ष काटना, मल-मूत्र त्याग, संभोग तथा भूमि की जुताई जैसे कार्य वर्जित माने गए हैं। ग्रहण दोष से बचने के लिए सुवर्ण दान, गोदान अथवा ग्रहण का दर्शन न करने की सलाह दी गई है।

आचार्य डॉ. शुभम सावर्ण ने बताया कि इस ग्रहण का शुभ प्रभाव मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए धन-सुख एवं लाभदायक रहेगा, जबकि अन्य राशियों के लिए यह कष्टप्रद सिद्ध हो सकता है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083563
Users Today : 10
Users Yesterday : 24