दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला, प्रशासन ने मदद का दिया आश्वासन
दैनिक बिहार पत्रिका , गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार, रामपुर वार्ड संख्या–01 निवासी स्वर्गीय इंसान की पत्नी जलीशा खातून तथा मो. मुस्तकिम के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
पीड़िता जलीशा खातून ने बताया कि घटना के समय वह जानवरों के लिए घास लाने खेत गई हुई थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि घर में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि संदूक में रखे करीब दस हजार रुपये नकद और जमीन से संबंधित केवाला सहित जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। उन्होंने कहा कि वे मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं और इस घटना से भारी क्षति हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही रामपुर के सरपंच नूर आलम ने तत्परता दिखाते हुए दमकल केंद्र को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
इधर अंचलाधिकारी (सीओ) दीपक कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर नियमानुसार सरकारी सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी/खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 10
Users Yesterday : 55