खगड़िया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप

कोर्ट परिसर खाली कराया गया, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने की जांच

दैनिक बिहार पत्रिका | खगड़िया। खगड़िया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पूरा न्यायालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को बुलाकर कोर्ट परिसर समेत सभी न्यायालय कक्षों की सघन जांच की गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली करा दिया और मुख्य गेट को बंद कर दिया गया। वहीं कोर्ट गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर आम लोगों और कोर्ट आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जाने लगी।

मौके पर सदर एसडीपीओ-वन मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, चित्रगुप्तनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष एके झा समेत कई पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी में जुट गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब 10 बजकर 50 मिनट पर फोन के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार धमकी भरा ई-मेल कोर्ट के एक कार्यालय को प्राप्त हुआ था। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कामकाज की रफ्तार भी कुछ समय के लिए धीमी पड़ गई और बाहर बड़ी संख्या में लोग मामले की जानकारी लेने के लिए जुटे रहे।

इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक की जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है तथा कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है।

वहीं एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि संदिग्ध सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083561
Users Today : 8
Users Yesterday : 24