Bihar News: स्कूल परिसर में छात्रा से झाड़ू लगवाने का वीडियो वायरल

शिक्षा के अधिकार अधिनियम उल्लंघन का मामला, प्रधानाध्यापक ने कहा– कराई जाएगी जांच

Bihar News, भागलपुर। जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलहा में एक छात्रा से स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार का है, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया और बाद में वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक छात्रा सफाईकर्मी के साथ विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय विद्यालय का मुख्य गेट भी बंद था। बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराना शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है, जिससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

इस मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मंडल से की गई। जब उनसे इस संबंध में बात की गई तो पहले उन्होंने इस घटना की जानकारी होने से इनकार किया। बाद में उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी का पोता-पोती विद्यालय में पढ़ता है, संभव है कि बच्चा अपनी दादी के साथ काम में हाथ बटा रहा हो।

प्रधानाध्यापक ने कहा कि यदि विद्यालय में किसी छात्र से झाड़ू लगवाया गया है तो यह गलत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और स्टाफ से पूछताछ कर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सख्त चेतावनी दी जाएगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका/ अभिषेक अग्रवाल

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083621
Users Today : 15
Users Yesterday : 28