Annual Exam Update, खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में बुधवार को वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के तहत कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों की प्रथम पाली में विज्ञान तथा द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान ने बताया कि परीक्षा को कदाचारमुक्त और अनुशासित बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान स्वच्छता और सुव्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।
शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार एवं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. विक्रांत भास्कर द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इसके अलावा बीआरसी स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया गया था, जो परीक्षा की लगातार मॉनिटरिंग कर रही थी।
परीक्षा संचालन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सफल आयोजन में प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, ममता कुमारी, सरिता कुमारी, मोहम्मद हयात परवेज, तमन्ना तबस्सुम, राजन भारती, शैलेन्द्री पाल, रंजू कुमारी तथा अंकित कुमार सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 14
Users Yesterday : 25