Startup & Innovation Summit, पटना। बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने एम्स पटना के ऑडिटोरियम में आयोजित “बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2026” का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम एम्स पटना इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े युवा उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और निवेशकों ने भाग लिया।

अपने उद्घाटन भाषण में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं और ऐसे मंच उन्हें अपने विचारों को साकार करने तथा निवेश के अवसरों से जुड़ने का मौका देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने नवाचार की परिभाषा स्पष्ट करते हुए कहा कि यह केवल नया विचार नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए नए विचारों, प्रक्रियाओं और सेवाओं को विकसित कर उन्हें व्यवहार में लागू करना है, जिससे समाज और बाजार के लिए मूल्य सृजित हो।
मंत्री ने इनक्यूबेशन को स्टार्टअप के लिए एक सहायक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि यह शुरुआती चरण में कंपनियों को विकसित होने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इनोवेशन एक नया विचार है, जबकि इनक्यूबेशन उस विचार को सफल व्यवसाय में बदलने का माध्यम है, जो स्टार्टअप्स के विफल होने के जोखिम को कम करता है।
इस अवसर पर एम्स पटना के निदेशक प्रो. (डॉ.) राजू अग्रवाल, आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) बिंदे कुमार, एम्स के ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. क्रांति भावना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 17
Users Yesterday : 42