Crime Report : गया जंक्शन पर ब्यूरो चीफ जेबकतरे का शिकार, भीड़ में उड़ा पर्स

Crime Report, गया । गया जंक्शन पर मंगलवार को एक अखबार के ब्यूरो चीफ जेबकतरे का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वे पटना जाने के लिए गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन पकड़ने हेतु फुट ओवर ब्रिज से प्लेटफॉर्म की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार मानपुर (जनकपुर) निवासी आकाश प्रियदर्शी, जो एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ के साथ-साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भी हैं, सीढ़ियों से उतर रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधी ने उनकी जींस की पिछली जेब से पर्स उड़ा लिया।

आकाश प्रियदर्शी ने बताया कि कुछ देर बाद जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो पर्स गायब था। पर्स में नकद राशि, पहचान पत्र और अन्य जरूरी कागजात थे। तब तक ट्रेन भी खुल चुकी थी।

उन्होंने बताया कि गया जंक्शन पर इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी द्वारा सुरक्षा के दावे किए जाते हैं, लेकिन जेबकतरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

घटना के बाद पटना से लौटकर उन्होंने गया रेलवे पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। रेलवे पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083561
Users Today : 8
Users Yesterday : 24