Incident Report: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। जिले के गोगरी नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार दोपहर जलावन इकट्ठा करने के दौरान एक महिला को सांप ने डस लिया। घटना के समय महिला लकड़ी बीन रही थी, तभी अचानक सांप ने हमला कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
परिजनों ने आनन-फानन में महिला को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। पीड़िता की पहचान गोगरी निवासी महिदा खातून के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि गैस की कमी के कारण परिवार को लकड़ी के जलावन का उपयोग करना पड़ता है। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।
गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महिला का इलाज जारी है और शाम तक उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई। डॉक्टरों ने परिजनों को सतर्क रहने और सांप काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल लाने की सलाह दी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में सुरक्षा और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
रिपोर्ट: संवाददाता, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 322








Users Today : 12
Users Yesterday : 25