Social Event : दिव्यांगजन कल्याण समिति ने मनाया ईद-उल-फितर, भाईचारे का दिया संदेश

Social Event : गोगरी (खगड़िया)। दिव्यांगजन कल्याण समिति के सिस्ट मंडल द्वारा मौर्या पब्लिक स्कूल में ईद-उल-फितर का त्योहार आपसी भाईचारा और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर और गले लगाकर प्रेम व एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान ने कहा कि यह संगठन दिव्यांगजनों के अधिकार और सम्मान के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार करता है और किसी भी जाति या धर्म के दिव्यांगों के हक के लिए हमेशा आगे रहता है।

वहीं मौर्या पब्लिक स्कूल के प्रोपराइटर संदीप पटेल ने बताया कि विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं असहाय दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, ताकि वे भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

कार्यक्रम में राहुल कुमार, सुजीत कुमार, रामदेव कुमार, प्रीतम कुमार, फुलेश्वर कुमार, बृजेश कुमार, दिलीप पासवान, रंजीत कुमार, गंगाराम सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077489
Users Today : 17
Users Yesterday : 42