रसोई गैस की बढ़ती कीमत और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन

खगड़िया में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

खगड़िया ।‌ बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर मंगलवार, 24 मार्च 2026 को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और गैस सिलेंडर की कथित किल्लत के खिलाफ खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालते हुए एनएसी रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक होते हुए रेलवे फ्लाईओवर के रास्ते समाहरणालय पहुंचे, जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता गैस के लिए घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर है, जबकि सरकार इस समस्या से इनकार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रुपया लगातार गिरकर 94 प्रति डॉलर तक पहुंच गया है और इसके बावजूद सरकार गैस संकट को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी और जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त खगड़िया जिला प्रभारी मनोज शर्मा और डॉ. इंद्रदीप चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, जिला उपाध्यक्ष सूर्यनारायण वर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता, कांग्रेस नेता शोभाकांत चौधरी, अजीत शर्मा, सुभाष रत्न, राजीव कुमार रंजन, जनार्दन यादव, लाली किन्नर, फिरोज आलम, नवीन यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सन्नी कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रवंशी, कार्यकारी नगर अध्यक्ष एकलव्य पटेल, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र चौरसिया, ओबीसी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083599
Users Today : 21
Users Yesterday : 25