शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो घर जलकर राख; हजारों की संपत्ति नष्ट

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर वार्ड संख्या-02 निवासी मोहम्मद की पत्नी अशवरी खातून एवं जमीला खातून के घर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर के सरपंच नूर आलम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के घरों को बचाया जा सका।

पीड़िता अशवरी खातून ने बताया कि आग लगने के समय वह बहियार में जानवरों के लिए घास लाने गई थी। इसी दौरान उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि संदूक में रखे करीब 5 हजार रुपये नकद एवं जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात (केवाला) जलकर राख हो गए। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति बताते हुए कहा कि वे मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती हैं, ऐसे में यह नुकसान उनके लिए अत्यंत दुखद है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी ने मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। वहीं, प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) रघुनंदन आनंद ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078070
Users Today : 1
Users Yesterday : 64