चांदन (बांका): थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत अंतर्गत नाड़ीबारी गांव में एक महिला द्वारा पारिवारिक कलह से परेशान होकर कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाड़ीबारी गांव निवासी कुंती देवी (उम्र लगभग 31 वर्ष), पति विनोद दास, बीते कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रही थीं। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने कीटनाशक दवा पी ली।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए कुंती देवी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांदन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण उनकी जान बच गई। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल कुंती देवी की स्थिति खतरे से बाहर है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
परिजनों के अनुसार महिला शुक्रवार रात से ही किसी बात को लेकर तनाव में थीं, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
संवाददाता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 10
Users Yesterday : 25