जिलेबियामोड़ के पास भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

बेलहर (बांका): देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे जिलेबियामोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रही एक कार और सामने से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि कार सवार गढ़वा जिला के नगमा गांव निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ सुल्तानगंज से जल उठाकर बाबा धाम (देवघर) जा रहे थे। इसी दौरान सामने से संग्रामपुर की ओर जा रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में फुलीडूमर थाना क्षेत्र के बरनझोप गांव निवासी तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन पुरुष एवं एक महिला शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलहर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही जिलेबियामोड़ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083598
Users Today : 20
Users Yesterday : 25