भागलपुर: जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में हुए चर्चित लूट कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बीते 4 अप्रैल 2026 को शाहकुंड थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 8 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।
कांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त आरोपी सतन कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, जो इस घटना में उसकी संलिप्तता को और मजबूत करता है।
पुलिस के अनुसार, इस लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट: अभिषेक अग्रवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 10
Users Yesterday : 25