दैनिक बिहार पत्रिका संवाददाता
बाराहाट (बांका): बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगेरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक पारस कुमार की गुजरात के सूरत में दर्दनाक मौत हो गई। पारस, मनोज कुमार साह के पुत्र थे और बेहतर रोजगार की तलाश में महज एक सप्ताह पहले ही घर से सूरत गए थे।

बताया जाता है कि 11 अप्रैल की शाम पारस अपने गांव के एक साथी से मिलकर वापस अपने ठिकाने लौट रहे थे। इसी दौरान नवसारी जिले के मरोली हॉल्ट के समीप चलती एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिलते ही मृतक के मोबाइल फोन के जरिए परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद मरोली अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक पारस कुमार तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। उनके असमय निधन की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
मंगलवार को पारस का अंतिम संस्कार भागलपुर के गंगा घाट पर किया गया। सूरत से एंबुलेंस के जरिए शव गांव पहुंचते ही हर आंख नम हो गई।
यह हादसा एक बार फिर उन कड़वी सच्चाइयों को उजागर करता है, जहां बेहतर भविष्य की तलाश में घर से दूर गए युवाओं को असमय मौत का सामना करना पड़ रहा है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 10
Users Yesterday : 24