गोगरी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

खगड़िया (गोगरी)। खगड़िया जिले के गोगरी बाजार स्थित वार्ड संख्या 12 में मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को जदयू प्रदेश सचिव सह व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के नेता संजय कुमार उर्फ़ अनिल पोद्दार के आवास पर भारत रत्न की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर जिला सचिव अरुण पंडित, पूर्व जिला महासचिव रवि कुमार चौरसिया, पूर्व सचिव गब्बर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओं और बच्चों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश सचिव संजय कुमार उर्फ़ अनिल पोद्दार ने बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्ष और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को शिक्षा, समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

मौके पर मुनमुन कुमार, मिथिलेश कुमार, आजाद कुमार, अभिषेक कुमार, हर्ष कुमार, सुमित कुमार, प्रशांत, पीयूष, ऋतिक, आदर्श, सूरज, अंकित, राधा, पल्लवी और सोना समेत कई लोग उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, गोगरी 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083563
Users Today : 10
Users Yesterday : 24