खगड़िया। बिहार में रेलवे विस्तार को लेकर बड़ी पहल की गई है। राज्य में 29 नई रेल लाइनों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इस योजना में खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल को भी बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर महेशखूंट-नारायणपुर नई रेल लाइन परियोजना को लेकर गोगरी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार महेशखूंट से नारायणपुर तक प्रस्तावित नई रेल लाइन गोगरी, परबत्ता और डुमरिया क्षेत्र से होकर गुजर सकती है। करीब 40 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी गई है। माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने से गोगरी अनुमंडल के हजारों लोगों को सीधा रेल संपर्क का लाभ मिलेगा।
रेलवे बोर्ड ने बिहार में कुल 1763.87 किलोमीटर नई रेल लाइन के सर्वे के लिए 2.67 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। सर्वे का कार्य प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं यातायात अध्ययन के तहत किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित रेलवे मंडल को भेजी जाएगी।
गोगरी और परबत्ता क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि यह रेल परियोजना धरातल पर उतरती है तो इलाके के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आवागमन की सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर गंगा पार के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि वर्षों से रेल संपर्क की मांग की जा रही थी और अब सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद लोगों की उम्मीदें फिर से जाग उठी हैं। रेलवे की इस पहल को गोगरी क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 9
Users Yesterday : 24