बकरीद को लेकर जदिया थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

सुपौल | जदिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सदरुल हसन ने की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सदरुल हसन ने कहा कि सभी लोग विभागीय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बकरीद मनाएं तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कुर्बानी के बाद बचे हुए अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। साथ ही प्रतिबंधित मवेशियों की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहने की बात कही गई। अन्य पशुओं की कुर्बानी भी खुले स्थानों पर नहीं देने की अपील की गई।

बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से सतर्क किया गया।  थाना अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पर्व हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाएं।

थाना अध्यक्ष ने कहा कि शरारती तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से भी आग्रह किया गया कि वे अपने समूह के सदस्यों को सचेत करें कि कोई भी ऐसा पोस्ट साझा न करें, जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया और क्षेत्र में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, सुपौल 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083594
Users Today : 16
Users Yesterday : 25