करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की मौत, बेलदौर में पसरा मातम

खगड़िया। खगड़िया जिले के बेलदौर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत फरेवा वासा गांव में बिजली करंट लगने से 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतक की पहचान फरेवा वासा निवासी राजकुमार शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र जीवन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब एक बजे जीवन कुमार अपने घर में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वह बोर्ड में लगे मोटर के तार को खोलने का प्रयास कर रहे थे। तभी अचानक भीगे हुए फर्श पर बिजली का तार गिर गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया।

करंट लगते ही परिजनों ने आनन-फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि परिजनों को संतुष्टि नहीं हुई, जिसके बाद वे युवक को सहरसा के नया बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक डॉ. अजय कुमार के पास लेकर गए। वहां भी डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत करीब एक घंटे पहले ही हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार मृतक दो भाइयों में छोटा था। अपने पीछे वह माता-पिता, एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। मृतक की मां रेखा देवी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद पर कार्यरत हैं।

घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए हैं।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079252
Users Today : 3
Users Yesterday : 103