Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Breaking News: छपरा जंक्शन पर 24.66 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Bureau Report
आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग से बरामद हुई 61 बोतल शराब

छपरा। दैनिक बिहार पत्रिका। छपरा जंक्शन के पूर्वी यार्ड में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सीआईबी और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग से कुल 24.66 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत 26,430 रुपये बताई गई है।

बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड की कुल 61 बोतलें शामिल हैं। इनमें 750 एमएल की 24 बोतलें और 180 एमएल की 37 बोतलें बताई गई हैं। गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान निखिल कुमार (महिसौर, वैशाली), पंकज कुमार (कदमकुआं, पटना) और अंकित कुमार (जंदाहा, पटना) के रूप में बताई गई है।

Advertisement Box

कार्रवाई करने वाली टीम में आरपीएफ छपरा जंक्शन के उपनिरीक्षक विशाल, सीआईबी के एएसआई बृज सुंदर कुमार, हेड कांस्टेबल राम सूरत यादव, आरपीएफ कर्मी जितेंद्र कुमार एवं राजनाथ यादव, तथा जीआरपी के एएसआई शैलेश कुमार और सिपाही अनुज कुमार शामिल रहे।

जीआरपी छपरा ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर बरामद शराब को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp