Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पटना में ट्रेन से शराब ला रही बीए छात्रा गिरफ्तार, 15.3 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

वाराणसी से इंदौर एक्सप्रेस के जरिए पहुंची थी पटना, साथी रमण कुमार भी पकड़ा गया

पटना। दैनिक बिहार पत्रिका।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में भी ट्रेन के जरिए शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना पहुंची बीए की छात्रा और उसके साथी रमण कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 15.300 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। दोनों दानापुर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पटना आने वाले तस्करों की सूचना मिली थी। इसके बाद जंक्शन के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। दोपहर बाद एक संदिग्ध युवती और युवक को जंक्शन से बाहर निकलते देख पुलिस ने रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

Advertisement Box

तलाशी के दौरान दोनों के बैग से छिपाकर रखी गई 15 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बीए की पढ़ाई के साथ बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही है। रुपये कमाने के लिए उसने शराब की तस्करी शुरू की थी और वाराणसी से इंदौर एक्सप्रेस के जरिए शराब लेकर पटना पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक करीब 14 हजार रुपये की शराब पटना लाने के बदले उसे दो हजार रुपये मिलते थे।

कोतवाली थानेदार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपितों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। साथ ही शराब तस्करी के सरगना की पहचान और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब किसने मंगवाई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।

बताया गया है कि इससे पहले समस्तीपुर स्टेशन पर भी ग्रेजुएशन की एक छात्रा को 75 लीटर महंगी शराब के साथ पकड़ा गया था। वह स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सफर कर रही थी। पुलिस ने उसे उसके जीजा के भाई के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में उसके शराब कारोबार से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp