Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीमार बेटी को इलाज के लिए ले जा रहे दंपती की ट्रेन से कटकर मौत, बच्ची ने भी तोड़ा दम

Author Image
Written by
Bureau Report

अकबरनगर स्टेशन पर मालगाड़ी के बीच डाउन ट्रैक पार करते समय हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पसरा मातम

भागलपुर। दैनिक बिहार पत्रिका। भागलपुर जिले के अकबरनगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। बांका के भिट्ठी गांव निवासी सुबोध मंडल (40) अपनी पत्नी पूनम देवी (35) और चार वर्षीय बीमार बेटी राधिका को इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर जाते समय तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबोध और पूनम अपनी बीमार बेटी को गोद में लेकर प्लेटफॉर्म संख्या एक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अप लाइन पर मालगाड़ी गुजर रही थी। मालगाड़ी की आवाज के बीच परिवार डाउन ट्रैक पार करने लगा। इसी दौरान डाउन लाइन पर बर्दवान पैसेंजर ट्रेन आ गई और तीनों उसकी चपेट में आ गए। हादसे में सुबोध और पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Box

घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। चार वर्षीय राधिका गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तत्काल मायागंज अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से बांका के भिट्ठी गांव में मातम पसर गया। जिस बेटी के इलाज की उम्मीद लेकर माता-पिता उसे भागलपुर ला रहे थे, वही हादसे का शिकार हो गई।

हादसे के कारण डाउन ट्रैक पर करीब दो घंटे 22 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। अकबरनगर के स्टेशन मास्टर संजय साह के अनुसार, ट्रैक पर शव होने के कारण ट्रेनों को रोकना पड़ा। सुबह 11:52 बजे ट्रैक साफ होने के बाद रेल परिचालन बहाल किया गया। इस दौरान गरीब रथ बरियारपुर स्टेशन पर खड़ी रही, जबकि दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी जमालपुर में फंसी रही।

घटना के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। परिवार डाउन ट्रैक पर किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे ने रेलवे ट्रैक पार करते समय सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp