
खगड़िया। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा, एकनिया गांव,कारूमंडल टोला और इंग्लिश टोला के बाढ़ पीडितों के बीच पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राहत सामग्रियों का वितरण किया।

उन्होंने प्रलयंकारी बाढ़ में चारों तरफ से पानी से घिरे उन बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में सूखे राशन का पैकेट वितरित किया।राशन के बड़े थैले में दो किलो चूड़ा,आधा किलो मूढ़ी,आधा किलो चीनी,एक दालमोट का पैकेट और एक बड़े बिस्किट का पैकेट दिया गया है।

उन्होंने छह सौ पैकेट पैक करवाकर सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के मथार दियारा,एकनिया गांव, कारूमंडल टोला और इंग्लिश टोला के बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराया।इतना ही नहीं,उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों की परेशानी को सुना और हर सम्भव मदद का भरोसा भी दिलाया।
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज हम खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के बाढ़ प्रभावित कारुमण्डल टोला,इंग्लिश टोला और एकनिया दियारा गांव में जाकर जो सम्भव हो पाया, बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराया।उन्होंने कहा कि,उनके द्वारा छह सौ राहत पैकेट बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वितरित किया और उनकी समस्याओं को सुना।श्री यादव ने कहा कि,रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के सभी गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं।
उन बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि इस विपदा की घड़ी में आपके साथ हैं।आपकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी से बात कर जिन बाढ़ पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन सीट नहीं मिला, सूखा राशन नहीं मिला है,उन्हें दिलवाने का काम करुंगा।
आपलोगों का गांव दियारा क्षेत्र में है।यहां के अधिकांश लोग कृषि और मवेशी पालन कर अपना गुजर बसर करते हैं।गंगा में अधिक बाढ़ आ जाने के कारण सारा फसल डूब गया है।मवेशी का चारा डूब गया है।इसलिए हम जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि सबसे पहले उन बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध करायी जाय,जिनके पास मवेशी भी हैं।उनको भूसा और हरा चारा उपलब्ध करवाया जाय और फसल क्षति पूर्ति का अनुदान दिया जाय।साथ ही जिन बाढ़ पीड़ित परिवार को अभी तक पॉलीथिन सीट और सूखा राशन नहीं मिला है,उनको अविलंब उपलब्ध कराया जाय।
उन्होंने कहा कि,खगड़िया सदर प्रखंड के रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत भी बाढ़ से डूब गया।वहां के भी सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट और सूखे राशन का पैकेट नहीं मिला है।सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराया जाय,क्योंकि राज्य और राष्ट्र के खजाना पर सबसे पहला अधिकार आपदा से जो लोग पीड़ित हैं,उनका है।इसलिए बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव राहत उपलब्ध कराने का काम जिला प्रशासन करे।
बाढ़ राहत पैकेट बनाने एवं वितरण में मुख्य रुप से राजद जिला महासचिव चंदन सिंह, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,सोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या,राजद नेता मो०दिलशाद,जितेंद्र कुमार, पृथ्वी तांती,मनीष कुमार, ललन ठाकुर,मनीष ड्राइवर आदि ने अतुलनीय भूमिका अदा की।
रिपोर्ट: वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेश सिन्हा, खगड़िया









