Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: शराब के नशे में थाना पहुंचे युवक को पड़ा महंगा, जांच के बाद भेजा गया न्यायालय

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

चांदन/बांका: आनंदपुर थाना क्षेत्र के सुडियाडीह गांव निवासी कामदेव यादव, पिता राधे यादव, को शराब के नशे में थाना पहुंचकर आवेदन देना महंगा पड़ गया। पुलिस के अनुसार शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे बांका न्यायालय भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार कामदेव यादव और उसके बड़े भाई रामदेव यादव के बीच पिछले चार दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर कामदेव यादव ने अपने भाई रामदेव यादव और उनकी बेटी के खिलाफ आनंदपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को थाना बुलाकर मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया था।बताया जाता है कि शुक्रवार को एक बार फिर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों भाइयों ने अलग-अलग आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।ग्रामीणों के अनुसार कामदेव यादव की पत्नी की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वहीं, बीते महीने उसकी 20 वर्षीय पुत्री ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के बाद से कामदेव यादव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी बीच भाई के साथ विवाद को लेकर मामला फिर थाना पहुंच गया। इस संबंध में आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि कामदेव यादव को शराब के नशे में पाया गया था। शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

Advertisement Box

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य लगातार जारी

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जन समाधान में 21 मामलों की सुनवाई, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल
आज फोकस में

Khagaria News: बाढ़ घटते ही बोरिंग से खुद निकलने लगा पानी, दरियापुर भेलवा में कौतूहल

खगड़िया के बाढ़ प्रभावित इलाकों को तत्काल घोषित किया जाए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र:विधायक बबलू कुमार मंडल,आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पत्र भेजकर की मांग,प्रभावित परिवारों को राहत,क्षतिपूर्ति और सरकारी सहायता देने का आग्रह,बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक ने. मुख्यमंत्री से मांगी जीआर की राशि

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp