
स्वास्थ्य जांच के बाद पीड़ितों को उपलब्ध करवायी दवा,लोगों ने ली राहत की सांस
खगड़िया। बाढ़ पीड़ित परिवारों की मांग पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद के निर्वतमान जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता आज पुनः नेक्टर हास्पिटल से डॉक्टरों की टीम को मेडिकल जांच उपकरण और दवाई लेकर खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत कारुमण्डल टोला,एकनियां दियारा और इंग्लिश टोला में पहुंचे और लोगों की स्वास्थ्य जांच करवाकर उनको निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाया।

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार ने बताया कि बीते 2 सितंबर 2026 को जब वह खगड़िया सदर प्रखंड अंतर्गत रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के कारुमण्डल टोला,एकनियां दियारा और इंग्लिश टोला के बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच सूखे राशन का वितरण कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे थे,तो बाढ़ पीड़ित लोगों ने कहा कि मौसम के बदलाव के कारण बीमारी बढ़ गई है।चारों तरफ बाढ़ का पानी है ऐसी स्थिति में बीमार लोग शहर जाकर कैसे इलाज करायेगें।नाव की संख्या कम है और शहर की दूरी भी लगभग तीन किलोमीटर है।बाढ़ में फंसे लोगों ने अनुरोध पूर्वक कहा था कि डॉक्टर और दवाई की भी व्यवस्था हो जाती,तो ठीक रहता ।
राजद के निर्वतमान जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि,बाढ़ की विभीषिका झेल रहे बाढ़ पीड़ित लोगों को जितनी भी मदद पहुंचायी जाय,वह कम है।क्योंकि ये लोग चारों तरफ से पानी से घिरे हुए हैं।इन लोगों का सभी कुछ बाढ़ के पानी में डूब गया है।पीड़ितों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है।जो भी लोग सामर्थवान हैं,उनको इस आपदा के समय पीड़ित लोगों की हरसम्भव मदद करनी चाहिए।


Khagaria News: बाढ़ पीड़ितों की







