Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया: उसराहा पुल पर गरजा ड्राइवरों का संगठन, प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव का भव्य स्वागत

Author Image
Written by
Bureau Report

38 जिलों व 534 प्रखंडों में संगठन संचालित होने का दावा, 15 सूत्री मांगों को लेकर पटना में आंदोलन की तैयारी

बेलदौर/खगड़िया। बेलदौर प्रखंड अंतर्गत उसराहा पुल के समीप स्थित मंदिर परिसर में रविवार को ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल हुए। उनके पहुंचते ही स्थानीय ड्राइवरों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव का स्थानीय ड्राइवरों द्वारा ढोल-नगाड़े, गाड़ियों एवं घोड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक बैठक स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम के दौरान फूल-माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया।

Advertisement Box

वहीं, पत्रकार सुमलेश कुमार को भी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित मौजूद ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बेलदौर, चौथम, बेगूसराय, मधेपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों एवं ड्राइवर साथियों का भी स्थानीय सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

ड्राइवरों की समस्याओं और अधिकारों पर हुई चर्चा
बैठक में दर्जनों ड्राइवरों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे। वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवर दिन-रात मेहनत कर यात्रियों एवं सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवरों की समस्याओं को सरकार एवं संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचाने के लिए ड्राइवरों का एकजुट होना जरूरी है। संगठन मजबूत होगा तो उनकी आवाज भी मजबूती से सरकार तक पहुंचेगी।

38 जिलों और 534 प्रखंडों में संगठन संचालित होने का दावा
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने अधिक से अधिक ड्राइवरों से संगठन से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की संख्या जितनी अधिक संगठन के साथ जुड़ेगी, संगठन उतना ही मजबूत होगा।
उपेंद्र यादव ने दावा किया कि ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार बिहार के सभी 38 जिलों एवं 534 प्रखंडों में संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से अब तक कई ड्राइवर साथियों को विभिन्न प्रकार का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों, सम्मान और समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाना है।
15 सूत्री मांगों को लेकर पटना में आंदोलन की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने संगठन की 15 सूत्री मांगों को लेकर आगामी आंदोलन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन मांगों को बिहार सरकार, संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से बिहार स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। 18 नवंबर 2026 से ड्राइवर साथी पैदल पटना के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 29 नवंबर 2026 को पटना के मिरल हाई स्कूल पहुंचेंगे। इसके बाद पटना में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी ड्राइवर साथियों से आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट रहने तथा अधिक से अधिक ड्राइवरों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
बैठक में मौजूद ड्राइवरों ने संगठन को मजबूत करने तथा ड्राइवरों की समस्याओं को सामूहिक रूप से सरकार के समक्ष उठाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर साथियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
ये रहे मौजूद
मौके पर खगड़िया जिला अध्यक्ष राजू कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, जिला सचिव अमरेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार, बेलदौर से रंजीत कुमार पंडित सहित बेलदौर प्रखंड के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं बेगूसराय जिला अध्यक्ष मंजेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, विकास शर्मा, शिव शंकर पोद्दार सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर संगठन के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने बैठक में अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

बाढ़ राहत आश्रय स्थल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने से पहले योगा के लिए प्रेरित कर ‘योग गुरु’ कहलाने लगे हैं बापू मध्य विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रमणि मिश्र,बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पठन- पाठन के प्रति मंत्रमुग्ध करना बना चर्चा का विषय

सड़क-नाला निर्माण का जायजा लेने वार्डों में पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,वर्षों पुराने विवाद का कराया समाधान, वार्ड 17, 19 और 20 में योजनाओं का स्थल निरीक्षण, स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

[news_reels]
WhatsApp