Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बाढ़ राहत आश्रय स्थल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने से पहले योगा के लिए प्रेरित कर ‘योग गुरु’ कहलाने लगे हैं बापू मध्य विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रमणि मिश्र,बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पठन- पाठन के प्रति मंत्रमुग्ध करना बना चर्चा का विषय

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सेवा सुश्रुषा के बीच वार्ड नं०-30 की वार्ड पार्षद सह सशक्त स्थायी समिति की सदस्य रूबी कुमारी एवं पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि नगर परिषद खगड़िया के वार्ड नं०-30 कृष्णापुरी बलुआही में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण स्थानीय लोग अपने- अपने घरों से निकलकर अपने सामान और छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सड़क पर धूप में शरण लिए हुए थे।अपने वार्ड के बाढ़ पीड़ित परिवार खासकर छोटे-छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा परेशान देखा तो उन लोगों ने इसकी सूचना सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार और नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल को दिया।एसडीएम और कार्यपालक पदाधिकारी ने अविलंब संज्ञान लेते हुए तत्काल बापू मध्य विद्यालय को खुलवाया और जरनेटर, पंखा,गद्दा और लाईट की व्यवस्था करवाया और कहा गया कि कल से सामुदायिक रसोई चलवाकर खना खिलाने की व्यवस्था तो की ही जाएगी,अन्य जो भी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाती है,उसको दिलवाऊंगा।

Advertisement Box

उसके बाद बीते 06सितम्बर को जिला प्रशासन द्वारा बापू मध्य विद्यालय,बलुआही को बाढ़ राहत आश्रय शिविर बनाते हुए शिविर का प्रभारी बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र को बना दिया गया।पूर्व वार्ड पार्षद सह वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रणवीर कुमार ने बताया कि,बापू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणि मिश्र जब से बाढ़ राहत आश्रय शिविर के प्रभारी बने हैं,तब से पूरी निष्ठा के साथ बाढ़ पीड़ित परिवारों की सेवा में लगे हुए हैं।श्री मिश्र के बाढ़ राहत आश्रय स्थल का प्रभारी बनने के बाद से वह सुबह सात बजे ही शिविर में आते हैं और सबसे पहले शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवार को योगा सिखाते हैं।उसके बाद सुबह के नाश्ते में चना,शक्कर और केला बाढ़ पीड़ित परिवार के बीच बंटवाते हैं और छोटे बच्चों के लिए दूध उपलब्ध करवाते हैं।

इतना ही नहीं,दिन और रात मिलाकर लगभग नौ सौ लोगों को चावल,दाल व सब्जी अपनी निगरानी में खिलवाते हैं।सामुदायिक रसोई में स्वयं रहकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन बनवाते हैं।भोजन बनाने में स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देते हैं।चन्द्रमणि मिश्र कर्मठता से बाढ़ पीड़ित परिवारों की सेवा में लगे हुए हैं।बाढ़ पीड़ित परिवारों को कोई परेशानी नहीं हो,इसके लिए वह सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक बाढ़ राहत शिविर में रहते हैं।

शिविर में रह रहे बच्चों को कॉपी,किताब और कलम देकर पढ़ाई करवा रहे हैं।अस्थायी खेल जोन में बच्चों को लूडो,कैरमबोर्ड आदि खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।

रणवीर कुमार के मुताबिक, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल भी शिविर आकर मॉनिटरिंग करते हैं औऱ सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं।सुबह- शाम अर्थात दोनों समय साफ-सफाई करवाते हुए ब्लीचिंग का छिड़काव कराते हैं।

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

बाढ़ राहत आश्रय स्थल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने से पहले योगा के लिए प्रेरित कर ‘योग गुरु’ कहलाने लगे हैं बापू मध्य विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रमणि मिश्र,बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पठन- पाठन के प्रति मंत्रमुग्ध करना बना चर्चा का विषय

सड़क-नाला निर्माण का जायजा लेने वार्डों में पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,वर्षों पुराने विवाद का कराया समाधान, वार्ड 17, 19 और 20 में योजनाओं का स्थल निरीक्षण, स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

[news_reels]
WhatsApp