Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार। 

बांका/चांदन:- चांदन अंचलाधिकारी रविकांत कुमार की गिरफ्तारी के बाद रिक्त हुए पद पर पूर्व चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य ने सोमवार को दोबारा अंचलाधिकारी के रूप में प्रभार संभाल लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद अंचल कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।इस दौरान सीओ प्रशांत शांडिल्य ने कहा कि जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने उन्हें दूसरी बार चांदन में जनता की सेवा करने का अवसर दिया है, इसके लिए वे डीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और बिना किसी लोभ-लालच के आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने तथा राजस्व संबंधी मामलों के निष्पादन का प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चांदन अंचल कार्यालय में बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और राजस्व से जुड़े मामलों का नियमानुसार निष्पादन करेंगे। वहीं, सप्ताह के बाकी दिनों में फुलीडुमर में अपने कार्यकाल से जुड़े दायित्वों का निर्वहन करेंगे।सीओ ने कहा कि प्रशासन द्वारा आयोजित सहयोग शिविर में भी वे अपना सक्रिय योगदान देंगे, ताकि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने अंचल कर्मियों से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही।उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियम एवं प्रक्रिया के तहत मामलों का समय पर निष्पादन करने की दिशा में काम किया जाएगा।मौके पर अंचल के सभी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशांत शांडिल्य को पुनः चांदन अंचल की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।प्रशांत शांडिल्य के दोबारा चांदन अंचल की कमान संभालने के बाद अब लोगों की नजर लंबित राजस्व कार्यों, भूमि संबंधी मामलों और आम जनता से जुड़े अंचल कार्यालय के कार्यों के निष्पादन पर रहेगी।

Advertisement Box

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

<span class=CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

बाढ़ राहत आश्रय स्थल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने से पहले योगा के लिए प्रेरित कर ‘योग गुरु’ कहलाने लगे हैं बापू मध्य विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रमणि मिश्र,बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पठन- पाठन के प्रति मंत्रमुग्ध करना बना चर्चा का विषय

सड़क-नाला निर्माण का जायजा लेने वार्डों में पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,वर्षों पुराने विवाद का कराया समाधान, वार्ड 17, 19 और 20 में योजनाओं का स्थल निरीक्षण, स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

[news_reels]
WhatsApp