Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बौंसी/बांका:- हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को एम.के. पब्लिक स्कूल में शब्दों, कविताओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में आयोजित हिंदी गद्य एवं पद्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ, निबंध और दोहा लेखन के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति अपनी रुचि एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्या निजात खान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कविता पाठ में सृष्टि कुमारी, रिशु रानी, पूर्विका सिंह, अवंतिका राज, रितिका कुमारी, मोहिनी सिंह, प्रिंस कुमार, रावणी गुप्ता एवं रुचिका कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रिंसी सिंह, टिंकू कुमार, शालिनी कुमारी, दक्ष कुमार एवं आर्यन कुमार, जबकि दोहा लेखन में मान्या कुमारी, आरोही कुमारी एवं शिवानी कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या निजात खान ने विद्यार्थियों को गद्य एवं पद्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गद्य और पद्य हिंदी भाषा के दो प्रमुख रूप हैं। गद्य का संबंध मुख्य रूप से बोलचाल एवं लेखन से है, जबकि पद्य में कविता, गीत, दोहा, श्लोक और चौपाई जैसी रचनाएं शामिल होती हैं। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सोच और पहचान भी है। हिंदी साहित्य लोगों को आपस में जोड़ते हुए देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। कार्यक्रम में शिक्षिका नेहा कुमारी, सुजीत कुमारी, श्वेता कुमारी एवं रेणु दत्ता सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। हिंदी दिवस का यह आयोजन बच्चों में भाषा, साहित्य और रचनात्मक लेखन के प्रति रुचि बढ़ाने का संदेश देकर संपन्न हुआ।

Advertisement Box
BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर
आज फोकस में

BANKA NEWS: फाइलों से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बढ़े हिंदी का इस्तेमाल, डीएम ने सरल भाषा में सरकारी कामकाज पर दिया जोर

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भैरोगंज बाजार के शिव मंदिर में श्रद्धा के साथ मनाई गई हरितालिका तीज

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: दूसरी बार चांदन की कमान संभालते ही बोले सीओ प्रशांत शांडिल्य—बिना लोभ-लालच करेंगे जनता के मामलों का निष्पादन

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पीडीएस के सड़े-गले व मिट्टीयुक्त गेहूं पर बड़ा सवाल, गरीबों के निवाले की गुणवत्ता से कब तक समझौता?

<span class=BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: कविता, निबंध और दोहों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एम.के. पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस की धूम

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी में फाइल से सड़क तक पुलिसिंग की पड़ताल, एसपी ने औचक निरीक्षण कर बढ़ाई सख्ती

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

बाढ़ राहत आश्रय स्थल में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने से पहले योगा के लिए प्रेरित कर ‘योग गुरु’ कहलाने लगे हैं बापू मध्य विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रमणि मिश्र,बच्चों को पाठ्य सामग्री देकर पठन- पाठन के प्रति मंत्रमुग्ध करना बना चर्चा का विषय

सड़क-नाला निर्माण का जायजा लेने वार्डों में पहुंचे ज्योतिष मिश्रा,वर्षों पुराने विवाद का कराया समाधान, वार्ड 17, 19 और 20 में योजनाओं का स्थल निरीक्षण, स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

[news_reels]
WhatsApp