Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: प्रधानमंत्री आवास सूची अनुमोदन को लेकर दक्षिणी व उत्तरी बारने पंचायत में विशेष शिविर

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के अनुमोदन को लेकर रविवार, 27 सितंबर को दक्षिणी बारने पंचायत के हाई स्कूल भैरोगंज प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया तुलसी रजक ने की। इस दौरान उपमुखिया सुजीत कुमार, पंचायत सचिव श्याम सुंदर तांती सहित संबंधित वार्डों के वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। बताया गया कि दक्षिणी बारने पंचायत की आवास सूची में करीब 1000 लाभुकों के नाम शामिल हैं। इनमें लगभग 720 सामान्य कोटि, 70 एसटी तथा 218 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभुक बताए गए।मुखिया तुलसी रजक ने बताया कि वर्ष 2024 में जिन लाभुकों के आवास का जियो-टैग किया गया था, उनके नाम सूची में शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि

Advertisement Box

किसी कारणवश कोई योग्य लाभुक सूची में शामिल होने से छूट गया है, तो ऐसे लाभुक दोबारा आवेदन करें, ताकि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।वहीं, उत्तरी बारने पंचायत भवन परिसर में भी मुखिया अनिता देवी के नेतृत्व में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर लाभुकों को जानकारी दी गई। बताया गया कि उत्तरी बारने पंचायत की सूची में 525 सामान्य कोटि, 409 एसटी तथा 109 एससी वर्ग के लाभुक शामिल हैं। मौके पर पंचायत सचिव राकेश कुमार सहित संबंधित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।शिविर के दौरान लाभुकों को नाम से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा किसी प्रकार की आपत्ति या नाम छूटने की स्थिति में संबंधित स्तर पर आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

BOUNSI NEWS: बौंसी व्यवसायिक कल्याण समिति के चुनाव में बड़ा बदलाव, नए चेहरों को व्यापारियों ने दिया मौका
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी व्यवसायिक कल्याण समिति के चुनाव में बड़ा बदलाव, नए चेहरों को व्यापारियों ने दिया मौका

KOLKATA NEWS: ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ में पूर्व रेलवे का व्यापक अभियान
आज फोकस में

KOLKATA NEWS: ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ में पूर्व रेलवे का व्यापक अभियान

BANKA NEWS: विश्व पर्यटन दिवस पर बांका में स्वच्छता और हरियाली का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: विश्व पर्यटन दिवस पर बांका में स्वच्छता और हरियाली का संदेश

BANKA NEWS: कैथा पंचायत में स्वच्छता और हरियाली का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: कैथा पंचायत में स्वच्छता और हरियाली का संदेश

BANKA NEWS: अवैध बालू कारोबार पर खनन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
आज फोकस में

BANKA NEWS: अवैध बालू कारोबार पर खनन विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

<span class=CHANDAN NEWS: प्रधानमंत्री आवास सूची अनुमोदन को लेकर दक्षिणी व उत्तरी बारने पंचायत में विशेष शिविर">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: प्रधानमंत्री आवास सूची अनुमोदन को लेकर दक्षिणी व उत्तरी बारने पंचायत में विशेष शिविर

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 27 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp