Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता टीबी मरीजों के पोषण का रखा जा रहा ख्याल, 47 मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

 खगड़िया/परबत्ता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता की ओर से 47 टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना और टीबी से लड़ने में उनकी मदद करना है।

 

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, परबत्ता सीएचसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 40 टीबी मरीजों को खाद्य सामग्री दी गई। वहीं, कोलवारा में भी 7 टीबी मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस प्रकार प्रखंड में कुल 47 मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

 

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से उपचाररत टीबी मरीजों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। चिकित्सकों के अनुसार, टीबी के उपचार के दौरान नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेना भी बेहद जरूरी है। पर्याप्त पोषण मिलने से मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और उन्हें स्वस्थ होने में मदद मिलती है।

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मरीजों को नियमित दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने तथा उपचार के दौरान चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

परबत्ता छठ पर्व को लेकर अगुवानी गंगा घाट पहुंचे डीएम और एसपी, तैयारियों का लिया जायजा।
आज फोकस में

परबत्ता छठ पर्व को लेकर अगुवानी गंगा घाट पहुंचे डीएम और एसपी, तैयारियों का लिया जायजा।

परबत्ता फोरलेन सड़क पार करने के दौरान टेम्पो ने मारी टक्कर, 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी।
आज फोकस में

परबत्ता फोरलेन सड़क पार करने के दौरान टेम्पो ने मारी टक्कर, 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी।

परबत्ता प्रेम-प्रसंग के विवाद में चौकीदार और महिला की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर।
आज फोकस में

परबत्ता प्रेम-प्रसंग के विवाद में चौकीदार और महिला की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर।

<span class=परबत्ता टीबी मरीजों के पोषण का रखा जा रहा ख्याल, 47 मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण">
आज फोकस में

परबत्ता टीबी मरीजों के पोषण का रखा जा रहा ख्याल, 47 मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण

परबत्ता अगुवानी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात।
आज फोकस में

परबत्ता अगुवानी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात।

कोलवारा में राज्य स्तरीय 5 KM मैराथन का आयोजन, छपरा के राजन महतो ने हासिल किया प्रथम स्थान।
आज फोकस में

कोलवारा में राज्य स्तरीय 5 KM मैराथन का आयोजन, छपरा के राजन महतो ने हासिल किया प्रथम स्थान।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp