खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग गांव के समीप फोरलेन सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार टेम्पो की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल की पहचान डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी शत्रुघन चौधरी के पुत्र अनिल चौधरी के रूप में हुई है।
घायल अनिल चौधरी ने बताया कि वह बहियार में अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया बुजुर्ग के पास फोरलेन सड़क पार करने के क्रम में एक टेम्पो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता पहुंचाया गया।
वहीं, सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार विमल ने बताया कि घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, इलाज के बाद भी उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार


परबत्ता फोरलेन सड़क पार करने









